RR vs RCB: गुवाहाटी में राजस्थान और बेंगलुरु के बीच आज हाई-वोल्टेज टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और किसका पलड़ा रहेगा भारी
दोनों टीमें इस सीजन अब तक शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर दबदबा बनाया है, वहीं बेंगलुरु ने भी खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।
SPORTS DESK : IPL 2026 का 16वां मुकाबला आज बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।
हाई-वोल्टेज टक्कर आज
दोनों टीमें इस सीजन अब तक शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर दबदबा बनाया है, वहीं बेंगलुरु ने भी खेले गए दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज किसी एक टीम का विजय रथ जरूर थमेगा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। अब तक खेले गए 34 मुकाबलों में आरसीबी ने 17 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 14 में जीत मिली है। 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। आंकड़ों के आधार पर बेंगलुरु थोड़ी आगे जरूर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म में राजस्थान भी किसी से कम नहीं।
पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। फैंस को आज भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि, दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिलता है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत होती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











