ईरान में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पेंटागन ने ईरान में अमेरिका अब सैनिकों की संभावित जमीनी तैनाती के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है और इस योजना को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के पास भेजा गया है।

Mar 22, 2026 - 14:32
ईरान में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

NEWS DESK : अमेरिका अब ईरान में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ईरान के खिलाफ अपने सैन्‍य अभियान को एक नये स्‍तर पर ले जा सकते हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप ईरान पर हवाई हमलों के बाद अब जमीनी हमले को लेकर विचार कर रहे हैं।

जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका

CBS न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पेंटागन ने ईरान में अमेरिका अब सैनिकों की संभावित जमीनी तैनाती के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है और इस योजना को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के पास भेजा गया है। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि उच्च स्तर के सैन्य कमांडरों ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े मौजूदा संघर्ष के बीच आगे की कार्रवाई को लेकर तैयारियों के लिए विशेष अनुरोध रखे हैं।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि किन परिस्थितियों में वह जमीनी बलों के इस्तेमाल को मंजूरी देंगे। इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े विचारों को अबतक गोपनीय रखा गया है क्योंकि इसमें संवेदनशील सैन्य योजनाएं शामिल हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा है कि मैं कहीं भी सेना तैनात नहीं कर रहा हूं। 

82वीं एयरबोर्न डिवीजन तैनाती के लिए तैयार 

हालांकि, इस बीच अमेरिका ने 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के कुछ हिस्सों को क्षेत्र में संभावित तैनाती के लिए तैयार किया है। साथ ही इसमें मरीन कॉर्प्स की मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट और आर्मी की ग्लोबल रिस्पॉन्स फोर्स भी शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों अमेरिकी मरीन पहले से ही मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहे हैं। कैलिफोर्निया से तीन नौसैनिक जहाज हाल ही में करीब 2,200 मरीन को लेकर रवाना हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0