ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर हमला, इजरायल ने किया इस्माइल खातिब की मौत का दावा, ईरान का पलटवार
इस हमले को लेकर इजरायली मीडिया ने दावा किया है। इजरायल ने अब ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को भी मार गिराने का दावा किया है।
NEWS DESK : इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 19वें दिन भी जंग जारी है। ये युद्ध लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, वहीं ईरान भी लगातार ड्रोन और मिसाइलों से पलटवार कर रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को इजरायल ने निशाना बनाया है।
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर हमला
इस हमले को लेकर इजरायली मीडिया ने दावा किया है। इजरायल ने अब ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को भी मार गिराने का दावा किया है। गौरतलब है कि इससे पहले इजराइल ने सोमवार रात को ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई थी।
गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को यह युद्ध शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करना, उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करना और शासन को कमजोर या उखाड़ फेंकना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











