KKR vs LSG Today Match : KKR और LSG की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड

KKR and LSG clash today

Apr 9, 2026 - 16:33
KKR vs LSG Today Match : KKR और LSG की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड

KKR vs LSG Today Match : आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

KKR और LSG की भिड़ंत आज

इस सीजन में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी केकेआर, जिसकी कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स लगातार दूसरी जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी।

KKR vs LSG हेड-टू-हेड

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच अबतक कुल 6 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें 4 बार बाजी लखनऊ की टीम ने मारी है, वहीं केकेआर अबतक 2 मैच ही जीत सकी है। साल 2025 में भी दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें लखनऊ की टीम ने केकेआर को 4 रन से हरा दिया था। 

आज की पिच रिपोर्ट 

आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। ईडन गार्डन में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। इस ग्राउंड का आउटफील्ड काफी तेज होता है लिहाजा दो फील्डर के बीच से गेंद निकलने के बाद उसे रोक पाना मुश्किल होता है। यहां की पिच काली मिट्टी से बनाई गई है लिहाजा बल्लेबाजों को रास आती है। स्पिनर्स इस पिच पर किफायती साबित होते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर बड़े स्कोर खड़े होते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0