BREAKING : असम, केरलम और पुडुचेरी में दोपहर 3 बजे तक जानिए कितनी हुई वोटिंग, पुडुचेरी में भिड़े कांग्रेस और बीजेपी समर्थक
केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है।
Election Updates : असम और केरल के साथ-साथ केन्द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग हो रही है। असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं।
दोपहर 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91%, केरलम में 62.71% और पुडुचेरी में 72.40% वोटिंग हुई है। पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के सीएम CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे।
केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर ए.के. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। उन्होंने मीडिया से कहा- केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते। राज्य में 10 साल के कुशासन की सरकार है। इसलिए इस बार सरकार बदलेगी।
इसके साथ ही कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। वहीं, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
वहीं, वोटिंग के दौरान असम के कामरूप में मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि " कहां का कांग्रेस पार्टी, कहां है ये कांग्रेस? ये कौन-सी पार्टी है, मैंने तो नाम भी नहीं सुना, कौन पवन खेड़ा ? उनका जवाब मैं क्यों दूं.."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











