फुल एक्शन में निगरानी विभाग, 14 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ मुंशी को किया गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और फिर रिश्वतखोर मुंशी को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
EAST CHAMPARAN : बिहार में निगरानी विभाग की टीम फुल एक्शन मोड में है। निगरानी विभाग की टीम ने पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना के मुंशी को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
फुल एक्शन में निगरानी
बताया जा रहा है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी चंपारण के आदापुर थाना के मुंशी को 14 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा है। टीम ने जमुनापुर चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये मुंशी हथियार लाइसेंस सत्यापन के नाम पर घूस मांग रहे थे, जिसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया।
मचा हड़कंप
डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और फिर रिश्वतखोर मुंशी को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0