BIG NEWS : बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराबकांड!, 5 लोगों की मौत, 6 की चली गई आंखों की रोशनी, मची सनसनी
जहरीली शराबकांड पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लिया है और तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया है जबकि चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब ने एकबार फिर कहर बरपाया है और 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बड़ी बात ये है कि इनमें से 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। फिलहाल सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। बीमार लोगों में से 2 की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है।
मोतिहारी में जहरीली शराबकांड!
ये पूरा मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा के संपत साह ने दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर के SKMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सुबह परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल भगत की मौत हो गई जबकि पहली मौत गुरुवार सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात को हुई।
एक्शन में एसपी
फिलहाल जहरीली शराबकांड पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लिया है और तुरकौलिया SHO उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया है जबकि चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











