नालंदा हादसे पर राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख, केन्द्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान, मृत महिलाओं की हुई पहचान

प्रधानमंत्री ने शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। केन्द्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Mar 31, 2026 - 16:01
नालंदा हादसे पर राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख, केन्द्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान, मृत महिलाओं की हुई पहचान

NALANDA : नालंदा में हुए हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। केन्द्र सरकार ने इस भगदड़ में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। 

राष्ट्रपति ने जताया दुख

इस घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए कहा है कि बिहार के नालंदा में एक मंदिर में हुई भगदड़ में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं सभी शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करती हूं।

केन्द्र सरकार ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

वहीं, इस पूरे मामले पर PMO ने लिखा है कि 'बिहार के नालंदा जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।'

गौरतलब है इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। उनमें रीता देवी - बिहारशरीफ सकुन्त मोहल्ले की रहने वाली है। रेखा देवी नूरसराय, अनुष्का देवी रहुई, कांति देवी नवादा, देवंती देवी इस्लामपुर, मालो देवी हिलसा, चिंता देवी रहुई, कांति देवी दीपनगर शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0