रांची में आरजेडी करेगी शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, गरमाई झारखण्ड की सियासत

रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। तेजस्वी यादव के दौरे को लेकर संगठन के भीतर उत्साह साफ देखा जा रहा है

Apr 4, 2026 - 17:09
Apr 4, 2026 - 17:10
रांची में आरजेडी करेगी शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, गरमाई झारखण्ड की सियासत

RANCHI : झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रांची में बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे।

रांची में आरजेडी करेगी शक्ति प्रदर्शन

यह कार्यक्रम रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। तेजस्वी यादव के दौरे को लेकर संगठन के भीतर उत्साह साफ देखा जा रहा है और प्रदेश नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक तैयारियां जोरों पर हैं।

संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

तेजस्वी यादव के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। झारखंड में राजद की स्थिति को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

वरिष्ठ नेताओं ने संभाली तैयारी की कमान

अभिनंदन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। दोनों नेता आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में जुटेंगे समर्थक

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेंगे। तेजस्वी यादव के इस दौरे से झारखंड के राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए आरजेडी झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की कोशिश करेगी। आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह दौरा अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0