पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, री-पोलिंग के दौरान फालता में बवाल, दोपहर तीन बजे तक 72.43% हुआ मतदान

क्षिण 24 परगना जिले के फालता में शनिवार को उस समय भारी तनाव ो गया, जब स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता उन्हें डरा-धमका रहे हैं और उनके साथ कभी भी हिंसा हो सकती है।

May 2, 2026 - 17:29
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, री-पोलिंग के दौरान फालता में बवाल, दोपहर तीन बजे तक 72.43% हुआ मतदान

West Bengal Re-Polling : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इन केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में हैं।  निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक री-पोलिंग के दौरान दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज किया गया है। 

इधर, दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में शनिवार को उस समय भारी तनाव ो गया, जब स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता उन्हें डरा-धमका रहे हैं और उनके साथ कभी भी हिंसा हो सकती है।

आलम यह है कि गांव के लोग दहशत में हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है। एक महिला ने बताया कि "तृणमूल के इसराफिल चौकीदार ने धमकी दी है कि अगर ये लोग जीत गए तो वे हमारे घर जला देंगे और खून-खराबा करेंगे।"

गौरतलब है कि कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह से पुनर्मतदान जारी है। मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं। बूथ परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0