रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में दिख रही है और उसने अब तक खेले 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि टीम ने अपने घरेलू मैदान पर दोनों मुकाबले जीते हैं।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। घरेलू मैदान पर मजबूत नजर आ रही RCB एक बार फिर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं LSG वापसी के इरादे से उतरेगी।
मुकाबला होगा रोमांचक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में दिख रही है और उसने अब तक खेले 4 मैचों में 3 जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि टीम ने अपने घरेलू मैदान पर दोनों मुकाबले जीते हैं। दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 4 में से 2 जीत और 2 हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पीछे चल रही है। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
हेड-टू-हेड में RCB आगे
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें RCB ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि LSG को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है। आंकड़े साफ तौर पर बेंगलुरु के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं।
आज की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा रनों की बारिश होती है। यहां का ग्राउंड छोटा होने की वजह से लंबे-लंबे छक्के लगते हैं लिहाजा यहां गेंदबाजों की शामत आने वाली है। यहां की पिच भी बिल्कुल सपाट होती है। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी कोई खास मदद नहीं मिलती। यहां अक्सर बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं या यूं कहें कि ये ग्राउंड हाईस्कोरिंग मैदान है। यहां पावर हिटर्स की बल्ले-बल्ले होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











