हैकथॉन-2024 में भाग लेंगे एसबीयू के विद्यार्थी

सरला बिरला विश्वविद्यालय की तीन टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

Dec 11, 2024 - 21:56
हैकथॉन-2024 में भाग लेंगे एसबीयू के विद्यार्थी

सरला बिरला विश्वविद्यालय की तीन टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 11 से 12 दिसंबर को देश के विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित हो रही है।

विवि की हैकथॉन-2024 के डॉ. मनोज पांडे और आदित्य विक्रम वर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में छह छात्र और एक संरक्षक के रूप में एक संकाय सदस्य शामिल हो रहे हैं, जो बेंगलुरु, भोपाल और आईआईटी जम्मू में हो रही प्रतियोगिता में उपस्थित होंगे। 

इस अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान,सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा,महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक,कुलपति (प्रभार) श्रीधर बी. डांडीन, कुलसचिव प्रो. विजय कुमार सिंह एवं डीन इंजीनियरिंग डॉ. पंकज गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0