BIG NEWS : इस दिन विश्वासमत हासिल करेगी सम्राट चौधरी की सरकार, बुलाया गया एक दिन का सत्र
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार शनिवार (18 अप्रैल) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5, देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी।
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि बिहार विधानसभा का एक दिन का सत्र 24 अप्रैल को बुलाया गया है। इस दौरान सम्राट चौधरी की नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया। विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है।
इस दिन विश्वासमत हासिल करेगी सम्राट चौधरी की सरकार
बिहार में सत्ता संरचना में बदलाव के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। संविधान की परंपरा के अनुसार नए मुख्यमंत्री को यह साबित करना होता है कि उनके पास सदन का बहुमत है। संविधान के तहत कोई भी सरकार तभी वैध मानी जाती है, जब उसे विधानसभा में बहुमत हासिल हो। नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के 202 विधायक चुनकर आए थे।
नीतीश कुमार ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात
इधर, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार शनिवार (18 अप्रैल) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5, देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











