बोकारो रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jun 4, 2026 - 15:38
बोकारो रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के राधानगर पंचायत के पास लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से गुरुवार सुबह तीन युवकों का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जीआरपी ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग नौ किलोमीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर घटी है. 

घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक युवक की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में की गई है, जबकि तीसरे शव की पहचान अबतक नहीं हो पायी है। 

पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बाइक भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में तीनों युवकों के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, ये दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। जीआरपी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0