BIG NEWS : US-इजरायल का ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, मचा हड़कंप, रेडियोएक्टिव रिसाव की खबर नहीं
इस हमले में अभी तक किसी भी तरह का रेडियोएक्टिव (खतरनाक परमाणु) रिसाव नहीं हुआ है। इस इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है। इजराइल और अमेरिका ने इससे पहले 2 मार्च को भी इस प्लांट पर हमला किया था। यह ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, यहां यूरेनियम इनरिचमेंट किया जाता है।
NEWS DESK : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 22वें दिन भी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच ईरान के तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर आ रही है कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हवाई हमला किया है।
नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में अभी तक किसी भी तरह का रेडियोएक्टिव (खतरनाक परमाणु) रिसाव नहीं हुआ है। इस इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है। इजराइल और अमेरिका ने इससे पहले 2 मार्च को भी इस प्लांट पर हमला किया था। यह ईरान का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, यहां यूरेनियम इनरिचमेंट किया जाता है।
इसकी एक खास बात यह है कि इसका बड़ा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि किसी हमले से इसे बचाया जा सके। इधर, ब्रिटेन ने उसके डिएगो गार्सिया आइलैंड पर ईरानी हमले की निंदा की है। ब्रिटेन का कहना है कि ईरान की ऐसी हरकतें इलाके के लिए खतरा हैं। हालांकि ये हमला कामयाब नहीं हुआ। ब्रिटेन इस लड़ाई में खुद सीधे शामिल नहीं है लेकिन उसने अमेरिका को अपने बेस इस्तेमाल करने दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











