निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर पंचायती राज पदाधिकारी, रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

निगरानी विभाग की टीम ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला नालंदा का है। 

Mar 20, 2026 - 17:40
निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर पंचायती राज पदाधिकारी, रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

PATNA : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं है। निगरानी विभाग की टीम ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला नालंदा का है। 

निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर पंचायती राज पदाधिकारी

जानकारी के मुताबिक निगरानी को नालंदा के नगर नौसा प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात अनुष्का कुमारी के खिलाफ करप्शन की शिकायत मिली थी। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और नालंदा पहुंचकर निगरानी की टीम ने भ्रष्ट महिला अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

स्पेशल निगरानी कोर्ट में किया जाएगा पेश

फिलहाल शुरुआती पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर आ रही है, जहां आरोपी महिला अधिकारी को स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0