पप्पू यादव ने दिखाई संजय झा के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष की तस्वीर, कहा - ऐसे होता है पॉलिटिकल ग्रोथ, प्रो. अप्सरा का भी पलटवार, बोले अनंत सिंह - 'पूर्णिया सांसद बताएं उनकी पत्नी कैसे बनीं MP'

प्रो. अप्सरा ने कहा है कि पप्पू यादव मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की पत्नी ही इस तरह के कदम उठाकर सांसद बनी होंगी।

Apr 22, 2026 - 16:46
पप्पू यादव ने दिखाई संजय झा के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष की तस्वीर, कहा - ऐसे होता है पॉलिटिकल ग्रोथ, प्रो. अप्सरा का भी पलटवार, बोले अनंत सिंह - 'पूर्णिया सांसद बताएं उनकी पत्नी कैसे बनीं MP'

PATNA : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 90% महिलाओं का पॉलिटिकल करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। इसके साथ ही मंगलवार को सांसद ने फेसबुक लाइव आकर कहा कि 99% बाबा लड़कियों का शोषण करते हैं। इतना ही नहीं सांसद संजय झा के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इस तरह से पॉलिटिकल ग्रोथ होता है। 

इस पूरे मामले पर प्रो. अप्सरा ने कहा है कि पप्पू यादव मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की पत्नी ही इस तरह के कदम उठाकर सांसद बनी होंगी। पॉलिटिकल ग्रोथ किया होगा। उनकी पत्नी का ग्रोथ तो कुछ अधिक ही है। 

इसके साथ ही प्रो. अप्सरा ने ये भी कहा कि मैं छात्र राजनीति से लेकर युवा राजनीति तक का सफर तय किया है। बगैर किसी कलंक के यहां तक आयी हूं। मुझे गर्व है कि मैं नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं जिस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हूं, वहां आन-बान-शान के साथ रहती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मानहानि का केस करेंगी। 

इधर, मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0