संजू सैमसन नहीं इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, डिविलियर्स का बड़ा बयान

डिविलियर्स का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस पुरस्कार के मजबूत दावेदार थे। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में बुमराह की गेंदबाजी कई मौकों पर मैच का रुख बदलने वाली रही।

Mar 12, 2026 - 16:43
 0
संजू सैमसन नहीं इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, डिविलियर्स का बड़ा बयान

SPORTS DESK : ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हालांकि इस अवॉर्ड को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की राय थोड़ी अलग है।

डिविलियर्स का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस पुरस्कार के मजबूत दावेदार थे। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में बुमराह की गेंदबाजी कई मौकों पर मैच का रुख बदलने वाली रही। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने कहा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बीच कड़ा मुकाबला था। कई मैचों में बुमराह की गेंदबाजी इतनी प्रभावशाली रही कि उन्हें भी यह सम्मान मिल सकता था।

उन्होंने बताया कि बुमराह ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए और अहम मौकों पर शानदार गेंदबाजी की। डिविलियर्स ने कहा कि भारत जैसे देश में तेज गेंदबाज के रूप में सफलता पाना आसान नहीं है लेकिन बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं जो दबाव के समय अलग स्तर पर गेंदबाजी करते हैं और मैच का नतीजा बदल सकते हैं। डिविलियर्स के मुताबिक, बुमराह टीम इंडिया के लिए एक बड़ी संपत्ति हैं और बड़े मुकाबलों में उनका योगदान बेहद अहम रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0