समस्तीपुर छेड़खानी मामले में प्रशासन का एक्शन तेज, आरोपियों के घर चला बुलडोजर; एक घर पर नोटिस, PDS दुकान का लाइसेंस रद्द
समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में युवती के साथ कथित अभद्रता और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से कथित अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

सदर एसडीओ राकेश कुमार के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कथित अतिक्रमित जमीन पर बने मकानों को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन के अनुसार, राहुल कुमार, राम बाबू सहनी और अभिषेक पासवान के घरों पर बुलडोजर चलाकर कथित अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे विकास कुमार शर्मा के घर पर प्रशासन की ओर से नोटिस चिपकाया गया है।
इसके अलावा अभधेश पासवान की जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
इधर, समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, बिहार, पटना डॉ. कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था और जिले में हाल में हुई घटनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जगतसिंहपुर में युवती के साथ हुई घटना और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0