सोनभद्र में बाढ़ पीड़ित 250 परिवारों के बीच अलभ्या फाउंडेशन ने बांटी राहत सामग्री
अलभ्या फाउंडेशन इससे पहले भागलपुर और बेगूसराय में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं सहायता कार्यों में अपना योगदान दे चुकी है।
अरवल । बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सोनभद्र गांव में अलभ्या फाउंडेशन की ओर से राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित 250 परिवारों तक आवश्यक सामान एवं राहत सामग्री पहुंचाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ की कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को तत्काल आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा। इस राहत अभियान को Amazon एवं DonateKart Foundation का सहयोग प्राप्त हुआ। अलभ्या फाउंडेशन इससे पहले भागलपुर और बेगूसराय में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं सहायता कार्यों में अपना योगदान दे चुकी है। अलभ्या फाउंडेशन के संस्थापक कुमार सौरव मूर्ति ने कहा कि, “आपदा के समय जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुंचे और उन्हें हरसंभव सहयोग मिल सके। संस्था आगे भी जरूरतमंद एवं आपदा प्रभावित समुदायों के बीच सहायता कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।” कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीश चंद्र, थाना प्रभारी अवधेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष पवन शर्मा, जितेंद्र यादव उर्फ सिपाही एवं निर्भय कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे। राहत वितरण अभियान में अलभ्या फाउंडेशन की टीम से सौरव कुमार, शोभित सिन्हा एवं कौशिक रंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में सहयोग किया। संस्था की टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई। अलभ्या फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि आपदा प्रभावित समुदायों के साथ खड़े रहना और जरूरत के समय उन्हें सहयोग उपलब्ध कराना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुसार राहत एवं सामाजिक सहायता के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





