दरभंगा में मुखिया का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, आरोपों को तेजनारायण यादव ने बताया साजिश
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र की हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो हनुमाननगर गांव का है और कुछ दिन पुराना है।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र की हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो हनुमाननगर गांव का है और कुछ दिन पुराना है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वीडियो में मुखिया एक महिला के घर में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने उनके शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। वीडियो में मौजूद व्यक्ति द्वारा महिला के बुलाने पर वहां आने की बात कहते हुए सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने मुखिया और महिला के बीच लंबे समय से संबंध होने का भी दावा किया है।
हालांकि, मुखिया तेजनारायण यादव ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने वायरल वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बताया। मुखिया का कहना है कि वह अपने भाई के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान विरोधियों ने महिला को उनके पास बैठाकर वीडियो बनाया और पंचायत चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।
तेजनारायण यादव ने शराब पीने और महिला के साथ किसी तरह के अवैध संबंध से भी इनकार किया है।
मामले में बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद वीडियो और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







