पटना में बिजली बिल का गजब खेल! घरेलू उपभोक्ता के खाते में आया ₹2.33 करोड़ का बिल, अगले दिन हुआ सुधार

पटना: राजधानी पटना में बिजली बिल से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्थित जय हिंद गली के रहने वाले घरेलू बिजली उपभोक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह के खाते में अचानक ₹2 करोड़ 33 लाख 24 हजार 112 रुपये का बिल दिखाई देने लगा।

Oct 1, 2026 - 12:35

कृष्णा प्रसाद सिंह के मुताबिक, इससे पहले उनके मोबाइल पर बिजली खाते में महज 206 रुपये का बैलेंस दिखाई दे रहा था। 30 सितंबर को जब उन्होंने खाते की जानकारी देखी तो करोड़ों रुपये का बिल देखकर वह हैरान रह गए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक गिर पड़े। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला और पानी के छींटे मारने के साथ दवा दी।

उपभोक्ता ने मामले की जानकारी अपने बेटे के जरिए बिजली विभाग को दी। विभाग के कार्यालय में मौजूद कर्मी ने बिल में गड़बड़ी होने की बात कही और उसे जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया।

राहत की बात यह रही कि 1 अक्टूबर 2026 को बिजली खाते में सुधार कर दिया गया। सुधार के बाद खाते में ₹333.45 का बैलेंस दिखाई देने लगा। करोड़ों रुपये की राशि हटने के बाद उपभोक्ता और उनके परिवार ने राहत की सांस ली।

कृष्णा प्रसाद सिंह ने इस तरह की बिलिंग गड़बड़ी पर सवाल उठाते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ता के खाते में अचानक करोड़ों रुपये का बिल आना गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग को बिलिंग व्यवस्था की जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य उपभोक्ता को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0