देवघर पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे की हिदायत, बोले- छात्रों के आंदोलन को आग का शोला न बनने दे झारखंड सरकार
DEOGHAR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे देवघर पहुंचे. पश्चिम बंगाल दौरे पर जाने से पहले उन्होंने देवघर में कुछ देर विश्राम किया और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना. इसके बाद वह सड़क मार्ग से आसनसोल के लिए रवाना हो गए.
छात्रों के साथ खड़ी है भाजपा: अश्विनी कुमार चौबे
अश्विनी चौबे ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी छात्रों के आंदोलन का पूरी तरह समर्थन करती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों के आक्रोश को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि छात्र शक्ति, सत्ता और सरकार बदलने की ताकत रखती है.
'उकसाने' का काम कर रही थी कांग्रेस: पूर्व केंद्रीय मंत्री
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस लोगों को 'उकसाने' का काम कर रही थी, आज उसे झारखंड के छात्रों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में सरकार को छात्र शक्ति का अहसास हो जाएगा.
वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हो रहा है विकास: वरिष्ठ नेता
वहीं, बिहार की राजनीति और बांकीपुर विधानसभा सीट पर पार्टी की हार पर अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार की राजनीति सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बेहतर तरीके से चल रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास की जो लकीर खींची गई है, उसे नकारा नहीं जा सकता. वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी विकास के कार्य हो रहे हैं.
मैं आज भी पूरी तरह से हूं सक्रिय
वहीं राजनीति में अपनी सक्रियता के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि भले ही वह वर्तमान में सांसद या विधायक नहीं हैं लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात करते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




