बांकीपुर विस उपचुनाव : प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन, रोड शो से दिखाया दम
PATNA : बांकीपुर विधानसभा सीट से सोमवार 13 जुलाई, 2026 को जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर और बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन किया. दोनों दलों की ओर से जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. रोड शो करते हुए दोनों दल के प्रत्याशी, नेता और समर्थक पटना समाहरणालय पहुंचे और उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया.
प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास और बेटे भी उनके साथ नजर आए. असम की रहने वाली और पेशे से चिकित्सक जाह्नवी दास आमतौर पर सार्वजनिक जीवन से दूर रहती हैं लेकिन अपने पति के राजनीतिक अखाड़े में पहली बार उतरने के मौके पर वह उनके साथ रहीं.
'बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर का नामांकन'
नामांकन के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही. पत्रकारों ने पूछा कि आपने नामांकन किया है. इस पर पीके बोले, "ये मेरा नामांकन नहीं है, बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर का नामांकन है. बिहार के बेहतर भविष्य का नामांकन है. बिहार में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के कुर्सी छोड़ने का आह्वान है, उसका आगाज है."
बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन किया. पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और समर्थक रोड शो में शामिल हुए. नामांकन के क्रम में एनडीए के अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए. खुद सम्राट चौधरी भी नामांकन में पहुंचे थे. बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कहा, "लोग उत्साहित हैं. पूरा शहर जागृत है...हमारी जीत निश्चित है..."
सोमवार को बांकीपुर से उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन था. आखिरी दिन पटना समाहरणालय में जबरदस्त भीड़ और उत्साह देखने को मिला. अंतिम दिन जेजेडी की प्रत्याशी वीणा मानवी ने भी नामांकन किया. हालांकि नामांकन के बाद पुलिस ने एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











