BJP कैंडिडेट बदलने पर रोहिणी आचार्य का तंज, कहा : जो पार्टी दूल्हा तय नहीं कर पा रही, काम क्या करेगी?', नितिन नवीन ने 20 घंटे बाद दी नीरज को बधाई

Jul 11, 2026 - 18:01
Jul 11, 2026 - 18:01
BJP कैंडिडेट बदलने पर रोहिणी आचार्य का तंज, कहा : जो पार्टी दूल्हा तय नहीं कर पा रही, काम क्या करेगी?', नितिन नवीन ने 20 घंटे बाद दी नीरज को बधाई

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को नामांकन के अगले ही दिन अपना कैंडिडेट बदलना पड़ा। पहले घोषित कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है। बांकीपुर में 30 जुलाई को वोटिंग है और तीन अगस्त को काउंटिंग होगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट से पार्टी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को करीब 20 घंटे बाद बधाई दी है। उम्मीदवार घोषित किए जाने के 20 घंटे बाद नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि 'बांकीपुर की माटी से जुड़े युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा भारती जी को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

72 घंटे में भाजपा कैंडिडेट के बदले जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा - ‘नामांकन खत्म होने के तीन दिन पहले तक जो पार्टी अपना दूल्हा तय नहीं कर पा रही, वो क्षेत्र का भविष्य क्या खाक तय करेगी?’

रोहिणी ने कहा कि ‘अंतिम वक्त पर प्रत्याशी बदलना साफ तौर पर ये दर्शाता है कि बीजेपी को ये आभास हो गया है कि बांकीपुर में जमीन खिसकने वाली है, अंतिम वक्त का बदलाव' रणनीति नहीं, बल्कि चुनावी डर का सबसे बड़ा सबूत है।‘

नामांकन रद्द होने का था डर!

सूत्रों के मुताबिक अभिषेक के नामांकन पत्र में परिवार और एजुकेशन से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ियों के चलते भाजपा ने यह फैसला लिया। भाजपा को डर था कि गड़बड़ियों के चलते अभिषेक का नामांकन कैंसिल हो सकता है। इसी सीट से चुनाव लड़ रहे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (PK) और RJD चुनाव में इसे मुद्दा बना सकते हैं। हालांकि अभिषेक ने नाम वापसी के लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है।

नए कैंडिडेट नीरज सिन्हा 20 साल से पार्टी से जुड़े हैं। वे नितिन नवीन के करीबी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मंडल अध्यक्ष हैं। नितिन नवीन ने इसी साल 30 मार्च को बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0