जीविका द्वारा खोला गया नीरा केंद्र, बीडीओ व बीपीएम ने किया उद्घाटन

Apr 7, 2023 - 05:56
जीविका द्वारा खोला गया नीरा केंद्र, बीडीओ व बीपीएम ने किया उद्घाटन

गया । (आमस)आमस प्रखंड क्षेत्र के करमडीह पंचायत अंतर्गत चंडीस्थान में गुरुवार को जीविका द्वारा नीरा केन्द्र का खोला गया। जिसका उद्घाटन आमस बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य व बीपीएम उमा रानी के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस दौरान बीडीओ ने लोगों कों सम्बोधित करते हुए कहा कि नीरा एक प्राकृतिक पेय हैं। जो मनुष्य के स्वास्थय के लिए काफी लाभदायक माना जाता हैं। इस लिए नीरा का उपयोग अवश्य करें। वहीं बीपीएम उमा रानी ने कहा कि नीरा पिने से बहुत से बिमारियों से आप बच सकतें हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होता हैं। इस लिए जयदा से जयदा इसका इस्तेमाल करें। इस मौके पर रंजीत कुमार,अजित कुमार, प्रतिभा कुमारी, किशोरी चौधरी, विनोद कुमार, पप्पू शर्मा, शिव कुमार, शंकर साव, सतीश कुमार, साहेब सिंह के आलावा कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0