RCB फैंस को मिली बड़ी राहत, चिन्नास्वामी को IPL मैच होस्ट करने की मिली इजाजत

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय की माने तो एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह इजाजत मिली है। 

Mar 16, 2026 - 16:34
Mar 16, 2026 - 16:35
RCB फैंस को मिली बड़ी राहत, चिन्नास्वामी को IPL मैच होस्ट करने की मिली इजाजत

SPORTS DESK : RCB फैंस को बड़ी राहत मिली है क्योंकि कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय की माने तो एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह इजाजत मिली है। 

RCB फैंस को बड़ी राहत

विदित है कि आगामी 28 मार्च 2026 को मेजबान आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने सोमवार को एक्सपर्ट कमेटी, KSCA, RCB और इवेंट मैनेजमेंट फर्म DNA के साथ बैठक की। इसमें एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम की सुरक्षा और तैयारियों पर अपनी रिपोर्ट पेश की।

गौरतलब है कि सालभर पहले यानी IPL 2025 में RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी लेकिन स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिसके बाद काफी बवाल मचा था। 

वहीं, वीमेंस वर्ल्ड कप के वक्त भी जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी इस ग्राउंड को बड़े आयोजनों के लिए सेफ नहीं बताया था। इस रिपोर्ट के बाद ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैच भी बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई में कराए गए। वहीं, घरेलू टी-20 लीग महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की जगह मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0