दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए बड़ी तैयारी, 10 अक्टूबर से चलेंगी 200 स्पेशल बसें
पटना: दिवाली और छठ पर्व के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 10 अक्टूबर से बिहार के लिए 200 स्पेशल बसें चलाने की योजना है। बिहार राज्य परिवहन निगम की वेबसाइट पर इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

शुरुआती चरण में पांच राज्यों से बिहार के बीच स्पेशल बसों का परिचालन किया जाएगा। दिल्ली से 40, पश्चिम बंगाल से 40, उत्तर प्रदेश से 60, हरियाणा से 30 और झारखंड से 30 बसें बिहार आएंगी।
पटना पहुंचने वाली बसों के लिए पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, गांधी मैदान और फुलवारीशरीफ में ठहराव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जीपीओ के पास बने मल्टी मॉडल हब पर भी बसों के रुकने की व्यवस्था होगी।
मनमाना किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने पर परिवहन विभाग सख्ती करेगा। स्पेशल बसों की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। निर्धारित किराए से अधिक वसूली करने वाले बस संचालकों पर जुर्माने के साथ रजिस्ट्रेशन रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
हर साल दिवाली और छठ के दौरान दूसरे राज्यों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं। ट्रेनों में टिकट की सीमित उपलब्धता और भारी भीड़ के बीच स्पेशल बस सेवा यात्रियों को बिहार पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त परिवहन विकल्प उपलब्ध कराएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0