BIG NEWS : दीपक प्रकाश को मिलेगी नई सियासी लाइफलाइन, बने रहेंगे मंत्री, देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट

Jul 31, 2026 - 17:17
BIG NEWS : दीपक प्रकाश को मिलेगी नई सियासी लाइफलाइन, बने रहेंगे मंत्री, देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट

PATNA : बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मंत्री पद फिलहाल बचता हुआ नजर आ रहा है. विधान परिषद सदस्य (MLC) देवेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधान परिषद के सभापति से मिलकर इस्तीफा सौंपा. बता दें कि देवेश कुमार का कार्यकाल अगले साल 16 मार्च को खत्म हो रहा है. वो 17 मार्च 2021 को बिहार विधान परिषद् के सदस्य बने थे.

सूत्रों का कहना है कि देवेश कुमार अपनी एमएलसी सीट दीपक प्रकाश के लिए खाली कर रहे हैं. इसके बाद दीपक प्रकाश को विधान परिषद का चुनाव लड़ाया जा सकता है. इससे उनके मंत्री पद पर बना संवैधानिक संकट काफी हद तक खत्म हो सकता है. दरअसल पिछले दिनों दीपक प्रकाश को एमएलसी चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला था. इसी वजह से वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं बन सके. अब उनके लिए सीट खाली होने से नई राह खुलती दिख रही है.

सुप्रीम कोर्ट में मामला

हालांकि, दीपक प्रकाश का मामला अभी कानूनी विवाद में भी फंसा हुआ है. उनके मंत्री पद को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि दीपक प्रकाश विधानसभा या विधान परिषद, किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. ऐसे में उन्हें दोबारा मंत्री बनाए जाने की वैधता पर सवाल उठाया गया है. मामला संविधान के अनुच्छेद 164(4) से जुड़ा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से जवाब भी मांगा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0