नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की जीत तय, बांकीपुर में पीके 19 हजार से अधिक वोट से आगे, MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती
PATNA : बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 19 हजार 419 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 28वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 59213 वोट मिले हैं।
वहीं, भाजपा के नीरज कुमार को 39794 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
वहीं, बांकीपुर में मिलती जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें।
MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीत गए हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।
वहीं, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05% मतदान हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











