चतरा में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, झारखंड से पंजाब तक फैला नेटवर्क, 4 गिरफ्तार, 7 लाख का अफीम और कार भी जब्त
एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने अवैध अफीम बरामद किया और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
CHATRA : झारखण्ड के चतरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने अवैध अफीम बरामद किया और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की कार, विभिन्न कंपनियों का मोबाइल और नगद बरामद की गई है।
तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला
एसडीपीओ के अनुसार यह गिरोह चतरा के सदर थाना क्षेत्र के टिकर जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीपीओ ने बताया कि तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है।
तलाशी के दौरान अफीम की खेप बरामद
तलाशी के दौरान कार से अफीम की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में चतरा और पंजाब के तस्कर शामिल हैं। इनकी पहचान संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव, (दोनों चतरा निवासी) हरेन्द्र सिंह और दविन्द्रपाल सिंह (दोनों जालंधर और शाहकोट, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











