CM हेमंत सोरेन से मिला तपोवन मंदिर का प्रतिनिधिमंडल, रामनवमी महोत्सव का दिया न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले "रामनवमी महोत्सव" के अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया।

Mar 25, 2026 - 17:33
 3
CM हेमंत सोरेन से मिला तपोवन मंदिर का प्रतिनिधिमंडल, रामनवमी महोत्सव का दिया न्योता

RANCHI : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले "रामनवमी महोत्सव" के अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से इस पर्व को सद्भाव, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0