जीबीएम कॉलेज में एन एस एस इकाई द्वारा महाविद्यालय स्तरीय रेड रन 2026 का हुआ आयोजन

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली, भारत सरकार एवं रेड रिबन क्लब, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से प्राप्त निर्देशानुसार, कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ शगुफ्ता अंसारी के संरक्षण में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के संयोजन, समन्वयन एवं देखरेख में महाविद्यालय स्तरीय रेड रन 2026 का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में कॉलेज की एनएसएस वॉलेंटियर्स, एनसीसी कैडेटों एवं विभिन्न विभागों की छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। रेड रन में मानवी, किरण, सुरुचि, मुस्कान, अमीषा, वर्षा, पूजा, भारती, सुमंती, साक्षी, सिम्पी, विद्या, शिवानी, वैष्णवी, दामिनी राज, खुशी, सोनाली, सोनाली कुमारी की प्रशंसनीय प्रतिभागिता रही। निर्णायक मंडल के सदस्यों में एनसीसी सीटीओ डॉ नगमा शादाब, खेलकूद प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार पांडेय एवं परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी ने अहम भूमिका निभाई। रेड रन कम्पटीशन को पाँच राउंडों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर वर्षा, द्वितीय स्थान पर सिम्पी तथा तृतीय स्थान पर मानवी रहीं। महाविद्यालय स्तर पर प्रतिभागिता की उत्कृष्टता के आधार पर आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रेड रन के लिए 10 छात्राओं का चयन किया गया, जिसमें से दामिनी, वैष्णवी, वर्षा, विद्या, पूजा, मानवी, सिम्पी, शिवानी, सोनाली एवं साक्षी शामिल हैं। वेटिंग पार्टिशिपेंट्स की सूची में भी खुशी, स्वेच्छा एवं किरण का चयन किया गया है। प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने एनएसएस इकाई की ओर से विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ रश्मि ने बताया कि रेड रन कम्पटीशन के बाद छात्राओं को एचआईवी एड्स एवं संबंधित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।

Jul 6, 2026 - 18:08
जीबीएम कॉलेज में एन एस एस इकाई द्वारा महाविद्यालय स्तरीय रेड रन 2026 का हुआ आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0