बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उतारे प्रत्याशी, चार सीटों पर महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट
पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान सामने आई है। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें चार सीटें ऐसी हैं, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहले ही अपने उम्मीदवार उतार चुका है। ऐसे में पटना शिक्षक, पटना स्नातक, कोसी स्नातक और दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस और RJD के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। इससे महागठबंधन के भीतर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है।
पटना:- बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान सामने आई है। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें चार सीटें ऐसी हैं, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहले ही अपने उम्मीदवार उतार चुका है। ऐसे में पटना शिक्षक, पटना स्नातक, कोसी स्नातक और दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस और RJD के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। इससे महागठबंधन के भीतर फ्रेंडली फाइट की स्थिति बन गई है।
कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर RJD ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां मदन मोहन झा का मुकाबला JDU के घनश्याम राय और जन सुराज के एसपी राय से होगा।
चार सीटों पर कांग्रेस और RJD के प्रत्याशी आमने-सामने
पटना शिक्षक सीट से कांग्रेस ने संजय यादव को टिकट दिया है, जबकि RJD ने संजीव कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पटना स्नातक सीट पर कांग्रेस के असदुल्लाह खान और RJD के दिलीप कुमार के बीच मुकाबला होगा।
कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस ने मनोज कुमार जायसवाल को मैदान में उतारा है, जबकि RJD की ओर से नितेश कुमार चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस के रजनीकांत पाठक और RJD के अनिल कुमार झा के बीच मुकाबला होगा।
सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने से बढ़ी चुनौती
RJD ने इससे पहले 11 सितंबर को छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वहीं, कांग्रेस की ओर से सीट बंटवारे को लेकर चर्चा नहीं होने की बात कही गई थी। दोनों दलों के बीच अब तक सीटों पर सहमति नहीं बनने से चार सीटों पर आमने-सामने की स्थिति बन गई है।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में दोनों दलों के बीच अंतिम समय तक सहमति बनने की संभावना बनी हुई है। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







