देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोधगया में भगवान बुद्ध को की नमन

Oct 20, 2023 - 06:49
देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोधगया में भगवान बुद्ध को की नमन

गया । महाबोधि मंदिर में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार गया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को गया पहुंची। गया एयरपोर्ट पर करीब 11:10 बजे पहुंची राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गया एयरपोर्ट पर इनका स्वागत जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने पुष्पगुच्छ देकर किया। साथ बिहार के राज्यपाल भी रहे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन कर विश्वशांति की कामना कीं। बता दें कि पहली बार बिहार के तीनदिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईं हुईं हैं। आज यानी शुक्रवार को बिहार में तीन दिवसीय दौरे का अंतिम दिन हैं। 18 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आईं थीं। महामहिम राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद दक्षिण बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी, पंचानपुर, टेकारी के लिए रवाना हो गई। यहां राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगी। यहां आयोजित दीक्षांत समारोह में इस विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के बाद पुनः गया एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जहां से राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। देर शाम तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी। बता दें कि गया में सेंट्रल यूनिवर्सिटी(दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय) की स्थापना के बाद पहली बार देश के राष्ट्रपति का आगमन हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0