DC VS CSK : दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आज आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ पिच का मिजाज

अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमों के हालात लगभग समान हैं। दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों ने 9-9 मैचों में 4-4 जीत दर्ज की है और 8-8 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और छठे स्थान पर हैं।

May 5, 2026 - 17:25
May 5, 2026 - 17:27
DC VS CSK : दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आज आमने-सामने, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ पिच का मिजाज

SPORTS DESK : IPL 2026 के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने होंगी। यह मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमों के हालात लगभग समान हैं। दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों ने 9-9 मैचों में 4-4 जीत दर्ज की है और 8-8 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और छठे स्थान पर हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स को बढ़त हासिल है।

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। मैदान का आकार छोटा होने के कारण चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि मैच की शुरुआत में हल्की नमी के चलते तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स असरदार साबित होते हैं। दिल्ली की सपाट पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है, जहां रणनीति और टॉस दोनों ही मैच का रुख तय कर सकते हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई ने 20 और दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0