DC vs RCB Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या स्पिनर्स करेंगे कमाल? जानिए पिच का पूरा हाल, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में घरेलू मैदान पर टीम वापसी की कोशिश करेगी।

Apr 27, 2026 - 17:14
Apr 27, 2026 - 17:15
DC vs RCB Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या स्पिनर्स करेंगे कमाल? जानिए पिच का पूरा हाल, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SPORTS DESK : दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

दोनों टीमों की स्थिति इस सीजन में अलग-अलग रही है। आरसीबी शानदार फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 7 मैचों में 5 जीत दर्ज कर 10 अंक हासिल किए हैं। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम संतुलित नजर आ रही है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में घरेलू मैदान पर टीम वापसी की कोशिश करेगी। मुकाबले में विराट कोहली और केएल राहुल के बीच बल्लेबाजी की टक्कर देखने लायक होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें आरसीबी ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 13 जीत मिली हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

दिल्ली के इस मैदान पर भी आरसीबी का दबदबा देखने को मिलता है। यहां खेले गए 11 मैचों में आरसीबी ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को 4 मैचों में सफलता मिली है।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0