बाघमारा में कोयला वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 घायल, एक की हालत गंभीर
DHANBAD : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में कोयला वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन से चार राउंड गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
कोयला वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग
घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तौसिफ की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम हमारा समेत कई थानों और ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग छाताबाद मैदान की तरफ आए और मस्जिद भवन के पास फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गये। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











