मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, ओपनिंग-डे पर 48.37 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई
जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन कमाई के मामले में इसने पहले ही दिन कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
Entertainment desk : मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन कमाई के मामले में इसने पहले ही दिन कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन दुनियाभर में 48.37 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रुपये रहा। रिलीज के पहले दिन फिल्म के कुल 5,506 शो चलाए गए और ऑक्यूपेंसी करीब 50.5 प्रतिशत दर्ज की गई।
भाषाई कलेक्शन की बात करें तो मलयालम वर्जन ने सबसे ज्यादा 13.70 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगु में 1.50 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और कन्नड़ में 0.20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
हालांकि मोहनलाल की इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एल2: एम्पुरान’ की ओपनिंग 21 करोड़ रुपये रही थी, लेकिन ‘दृश्यम 3’ ने बाकी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इसने ‘थुदारम’, ‘हृदयपूर्वम’ और ‘वृषभा’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड आसानी से तोड़ दिए।
फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल अहम भूमिका में नजर आए हैं। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में एक बार फिर सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











