झारखंड विधानसभा में गूंजा गैस किल्लत का मुद्दा, सिलेंडर की कमी से होटल-उद्योग परेशान, जानिए मंत्री ने क्या कहा? 

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में दिक्कतें आने लगी हैं।

Mar 16, 2026 - 14:52
झारखंड विधानसभा में गूंजा गैस किल्लत का मुद्दा, सिलेंडर की कमी से होटल-उद्योग परेशान, जानिए मंत्री ने क्या कहा? 


Ranchi :  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य में एलपीजी गैस की किल्लत का मुद्दा जोर-शोर से उठा। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हालात का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है। 

झारखण्ड विधानसभा में गूंजा LPG किल्लत का मुद्दा

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में दिक्कतें आने लगी हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से निर्देश मिला है कि जरूरत के अनुसार कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति 80 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 20 प्रतिशत तक होगी। 

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में जहां 2273.11 मीट्रिक टन कॉमर्शियल गैस की जरूरत है, वहां सिर्फ 454.4 मीट्रिक टन गैस उपलब्ध हो रही। इससे राज्य के उद्योगों और होटलों पर असर पड़ेगा। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0