BIG NEWS : झारखंड में पूर्व विधायक के निजी सहायक पर जानलेवा हमला, इलाके में मचा हड़कंप, गरमायी सियासत
विजय शर्मा के अनुसार हमलावर ने सबसे पहले उनके सिर पर वार करने की कोशिश की लेकिन हेलमेट पहने रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
GODDA : झारखण्ड के गोड्डा जिले में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई, जहां भाजपा के पूर्व विधायक अशोक भगत के निजी सहायक विजय शर्मा पर महागामा थाना क्षेत्र में तलवार से जानलेवा हमला किया गया। घटना में विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि विजय शर्मा रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी अपने घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच किसी काम से बाहर जा रहे थे। जैसे ही वह अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर नयानगर गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने उन पर हमला कर दिया।
घायल विजय शर्मा ने बताया कि अचानक उन पर तलवार से हमला किया गया। हमलावर की पहचान काजेश शर्मा के रूप में हुई है। विजय शर्मा के अनुसार हमलावर ने सबसे पहले उनके सिर पर वार करने की कोशिश की लेकिन हेलमेट पहने रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
हेलमेट ने बचाई जान
विजय शर्मा ने बताया कि सिर पर हमला असफल होने के बाद हमलावर ने तलवार से उनके दाएं हाथ और पैर पर जोरदार वार किया। इस हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि अगर उस समय हेलमेट नहीं पहना होता तो हमला जानलेवा साबित हो सकता था। हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल अवस्था में विजय शर्मा को तुरंत उठाकर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही महागामा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











