पूर्णिया में छठी पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; आरोपी फरार
पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में छठी पूजा के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्णिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरनिया गांव में छठी पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
घायल सूरज कुमार के मुताबिक, वह बिरनिया गांव में छठी का भोज खाने गया था। इसी दौरान छठीया नाम का एक युवक कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली पहले अखिलेश के हाथ में लगी। इसके बाद वही गोली सूरज के पेट और हाथ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मैक्स सेवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फायरिंग का आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







