हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक रद्द; हिल व्यू अस्पताल पहुंचे झारखंड के मंत्री
रांची: झारखंड में आज प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक रद्द होने के बाद राजधानी रांची स्थित हिल व्यू अस्पताल में गहमागहमी बढ़ गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पिछले करीब 19 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और लंबे समय से बीमार चल रही हैं। बताया जा रहा है कि आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया गया।

बैठक रद्द होने के बाद शाम होते-होते झारखंड सरकार के मंत्रियों का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले मंत्री योगेंद्र प्रसाद हिल व्यू अस्पताल पहुंचे। इसके कुछ देर बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल रूपी सोरेन की तबीयत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी और इलाज में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल किसी को भी रूपी सोरेन से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसी वजह से वे भी उनसे सीधे मुलाकात नहीं कर सके। हालांकि, डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में लगी हुई है और उम्मीद है कि उनकी तबीयत में सुधार होगा और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकेगी।
रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री आवास और अस्पताल प्रशासन की गतिविधियों पर भी नजर बनी हुई है। वहीं, मंत्रियों के अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0