इनरव्हील क्लब ऑफ ओजस्वी गया ने ई-रिक्शा सौंपा, बूढ़े बुजुर्ग पिंडदानी ई रिक्शा से जाएंगे मंदिर

Oct 9, 2023 - 05:59
इनरव्हील क्लब ऑफ ओजस्वी गया ने ई-रिक्शा सौंपा, बूढ़े बुजुर्ग पिंडदानी ई रिक्शा से जाएंगे मंदिर

गया। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर इनरव्हील क्लब ऑफ गया ओजस्वी ने यात्रियों की सेवा के लिए निशुल्क ई-रिक्शा सौंपा ।पिंडदानी गांधी मैदान टेंट हाउस से विष्णु पद मंदिर पहुंचेंगे। इस मौके पर प्रिया डालमिया ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले बुड्ढे बुजुर्ग पिंडदानियो के लिए निशुल्क ई रिक्शा सेवा दिया जाएगा। उन्होंने अभी बताया कि बूढ़े बुजुर्ग लोगों को गांधी मैदान से और लाचार लोगों को चांद चौरा विष्णु पद मंदिर तक पहुंचने का कार्य करेगा।इसके अतिरिक्त क्लब ने अंगवस्त्र,फल, पानी बोतल एवं लस्सी का वितरण किया।इस कार्य को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से रितु डालमिया,इनरव्हील क्लब ओजस्वी गया कि प्रेसिडेंट पूजा भदानी, सेक्रेटरी ॠद्धि, तान्या, उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0