KKR के इस गेंदबाज ने पर्पल कैप रेस में मचाई हलचल, राशिद-सिराज को पीछे छोड़ टॉप-5 में बनाई जगह, देखें टॉप 10 की लिस्ट
कार्तिक त्यागी फिलहाल पर्पल कैप की रेस में चौथे और तीसरे स्थान पर मौजूद गेंदबाजों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, अंशुल कंबोज और जोफ्रा आर्चर हैं।
NEWS DESK : आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। हर मैच के साथ विकेटों की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है। इस बीच कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लंबी छलांग लगाई है और टॉप-5 गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने इस रेस में राशिद खान, मो. सिराज और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
सीजन की शुरुआत में केकेआर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन कार्तिक त्यागी लगातार विकेट निकालते रहे। यही वजह है कि अब उन्होंने 13 मैचों में 18 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 24.61 का रहा है, जिसने उन्हें सीधे टॉप-5 में पहुंचा दिया।
कार्तिक त्यागी फिलहाल पर्पल कैप की रेस में चौथे और तीसरे स्थान पर मौजूद गेंदबाजों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा, अंशुल कंबोज और जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर और त्यागी दोनों के 18-18 विकेट हैं, लेकिन बेहतर औसत के चलते राजस्थान के तेज गेंदबाज चौथे नंबर पर बने हुए हैं।
बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कार्तिक त्यागी ने 2 अहम विकेट झटके। उन्होंने तिलक वर्मा और दीपक चाहर को आउट कर केकेआर की वापसी में अहम भूमिका निभाई। इसी प्रदर्शन के दम पर वे टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए।
IPL 2026 पर्पल कैप रेस टॉप-10
1.भुवनेश्वर कुमार – 24 विकेट
2. कगिसो रबाडा – 21 विकेट
3.अंशुल कंबोज – 20 विकेट
4. जोफ्रा आर्चर – 18 विकेट
5.कार्तिक त्यागी – 18 विकेट
6. ईशान मलिंगा – 17 विकेट
7. राशिद खान – 16 विकेट
8. प्रिंस यादव – 16 विकेट
9. सुनील नरेन – 14 विकेट
10. मोहम्मद सिराज – 14 विकेट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











