ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप हीरो को मिला 1 करोड़ का पुरस्कार
इस खास मौके की तस्वीर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि ईशान किशन ने विश्व क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का मान बढ़ाया है। समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
PATNA : भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ईशान किशन सरकार का बड़ा तोहफा
इस खास मौके की तस्वीर मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि ईशान किशन ने विश्व क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का मान बढ़ाया है। समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विश्वकप विजेता बनने पर मिला 1 करोड़ का इनाम
बिहार में पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट प्रतिभाओं का तेजी से उभार देखने को मिला है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पहले राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों को मिलने वाला यह प्रोत्साहन राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
ईशान किशन को सम्मान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आए। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण बताया और स्टार बल्लेबाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











