Sunday, July 7, 2024
HomeJHARKHANDयुवाओं को बेरोजगार करने वाली मोदी सरकार को बदलने का समय है...

युवाओं को बेरोजगार करने वाली मोदी सरकार को बदलने का समय है : यशस्विनी सहाय

देश की जनता महंगाई, युवा बेरोजगारी, महिलाएं असुरक्षा और छोटे व्यापारी जीएसटी से परेशान है। जनता की परेशानी के बारे में प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे लोगों का ध्यान बांटने के लिए इधर-उधर की बातें करते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी बैठक, पदयात्रा, जनसंपर्क और सभाएं कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
चुनावी बैठकों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ जुमलो की सरकार है। यह वोट पाने के लिए झूठे वादे करते हैं और चुनाव के बाद उसे जुमला बताकर लोगों को ठेंगा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी के अकाउंट में 15 लाख देने और अच्छे दिन का वायदा करने वाली मोदी सरकार चुनाव के बाद इसे जुमला बता दिये। यह देश की जनता के साथ धोखा है। मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश के साथ लोगों के लिए बुरे दिन आ गए हैं। देश की जनता महंगाई, युवा बेरोजगारी, महिलाएं असुरक्षा और छोटे व्यापारी जीएसटी से परेशान है। जनता की परेशानी के बारे में प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। वे लोगों का ध्यान बांटने के लिए इधर-उधर की बातें करते हैं। अब समय आ गया है कि जनता अपनी वोट के ताकत से जुमलो वाली मोदी सरकार को बदल दे। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि जनता के पास मौका है कि महंगाई का बोझ लादने और युवाओं को बेरोजगार करने वाली मोदी सरकार को बदल दे। उन्होंने अपील किया कि 25 मई को कांग्रेस में वोट देकर यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें।
बाक्स:
इन क्षेत्रों में चलाया गया जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को बरियातू, रानी बागान, बुटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डूमरदगा, पाहन टोली, बीआईटी मोड़, विकास चौक, नेवरी, चूट्टू रिंग रोड, चकमे, कुम्हरिया, चंदवे चौक, उलातू सोजो, पिठोरिया चौक, बाड़ू, कोनकी के अलावा डोरंडा क्षेत्र के रिसलदार नगर, अरविंदो नगर, कुसई कॉलोनी, पाहन टोली, बान टोली, ऊपर टोला, एकता नगर, टंगा टोली, बैंक कॉलोनी और नायक टोली आदि क्षेत्र में पदयात्रा, जनसंपर्क और बैठक कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में यह रहे शामिल
कार्यक्रम में कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, सुरेश बैठा संजर खान, नसीम अहमद, मनोज कुमार, बसंत उरांव, बादा कच्छप, सिरिना लकड़ा, नाजिमा रजा शाहिद अन्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments