जमशेदपुर के आदित्यपुर में भीषण हादसा, ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में सिलेंडर ब्लास्ट, 5 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुलेरिया इंजीनियरिंग कंपनी परिसर में अचानक हुए एक भीषण सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गुरुवार दोपहर को हुई इस दुर्घटना में पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
काम के दौरान हुआ जोरदार धमाका
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को जब कंपनी परिसर में मजदूर अपने नियमित कार्यों में जुटे थे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ. ब्लास्ट इतना भीषण था कि वहां काम कर रहे श्रमिकों के बीच तुरंत भगदड़ और चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में कुल पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए कंपनी प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
पुलिस और तकनीकी टीम कर रही मामले की छानबीन
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, हालांकि शुरुआती तौर पर ब्लास्ट के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और विशेषज्ञों की तकनीकी टीम संयुक्त रूप से इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट होने के पीछे की असल वजह क्या थी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











