झारखंड में समय से पहले दस्तक दे सकता है मॉनसून, IMD के पूर्वानुमान से बढ़ी उम्मीदें, जानिए कबतक होगी एंट्री
IMD के अनुसार देश में इस वर्ष मॉनसून के समय से पूर्व पहुंचने की उम्मीद है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केरल में इस वर्ष मॉनसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है।
RANCHI : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मई के महीने में ही राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि इस बार झारखंड में मॉनसून सामान्य से काफी पहले दस्तक दे सकता है।
5 जून तक झारखंड में मॉनसून की दस्तक
IMD के अनुसार देश में इस वर्ष मॉनसून के समय से पूर्व पहुंचने की उम्मीद है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केरल में इस वर्ष मॉनसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है। इसके 10 से 12 दिन बाद यानी पांच से छह जून तक झारखंड पहुंचने की उम्मीद है। आइएमडी के अनुसार, चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना बनी रहती है।
12 दिन पहले पहुंचने की संभावना
अगर पूर्वानुमान सही रहा तो झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मॉनसून 12 दिन पहले पहुंचेगा। मई माह में झारखंड के कई इलाकों में लगभग हर दिन आंधी के साथ बारिश हो रही है। इससे संभावना है कि कुछ दिनों के बाद से ही झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष यानी 2025 में मॉनसून केरल में 24 मई को पहुंचा था लेकिन झारखंड में 17 जून तक पहुंचा था। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की अवधि जून से सितंबर तक रहती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











