उर्दू पत्रकारिता में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पत्रकार नवेन्दु उन्मेष सम्मानित
रांची। ऊर्दू पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को रांची प्रेस क्लब में ‘जश्न-ए-ऊर्दू पत्रकारिता’ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नवेन्दु उन्मेष को ऊर्दू पत्रकारिता, ऊर्दू साहित्य लेखन और ऊर्दू अनुवाद के लिए झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन ने शॉल ओढ़कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त, रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, उर्दू पत्रकारिता से जुड़े कई नामचीन शख्सियत सहित प्रेस क्लब के अन्य पदधारी व सदस्यगण मौजूद थे।



admin@admin.com



